भिलाई। रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च में विगत दिनों दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर देवेंद्र यादव विधायक ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि यहां से पढ़ाई कर निकले सैकड़ों दन्त चिकित्सक देश-विदेश में अपनी सेवाएं दे कर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा हर वर्ष विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परिणामों मे रूंगटा डेन्टल काॅलेज भिलाई का दबदबा रहा है जिसका श्रेय मैनेजमेंट एवं स्टाफ को जाता है जो इनका हौसला बढ़ाते है।












