Nagari Dubraaj Rice GI Tag

Nagar Dubraaj of Dhamtari gets GI Tag

रायपुर। सरगुजा के “जीराफूल” के बाद अब धमतरी के “नगरी दुबराज” को भी जीओ टैग मिल गया है. छोटे दाने के इस सुगंधित चावल की उद्गम सिहावा पर्वत पर शृंगी ऋषि के आश्रम को माना जाता है. यह वही आश्रम है जहां प्रभु श्रीराम के पिता राजा दशरथ ने संतान की कामना करते हुए पुत्रेष्टि यज्ञ किया था. छत्तीसगढ़ श्रीराम का ननिहाल है और उनका जन्म सूत्र सिहावा के शृंगी ऋषि से जुड़ा है.
ज्योग्राफिकल इंडिकेशन GI Tag के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और राज्य सरकार काफी समय से प्रयासरत था. इससे पहले 2019 में केवल सरगुजा जिले के “जीराफूल” चावल को जीआई टैग प्रदान किया गया था.

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *