बेमेतरा। कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा की अध्यक्षता में आज बुधवार को विकासखण्ड बेरला के ग्राम सण्डी के एतिहासिक सिद्धि माता मंदिर में हो रहे बलिप्रथा के संबंध में मंदिर समिति की बैठक कलेक्टोरेट के दृष्टि-सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में सिद्धि माता मंदिर में प्रतिवर्ष चैत्र कृष्ण पक्ष एकम से तेरस तक होने वाली बलिप्रथा पर रोक लगाने की सहमति जताई। सदस्यों ने कहा कि सिद्धि माता मंदिर में भी बलिप्रथा के स्थान पर सांकेतिक बलि के रुप में नारियल चढ़ाया जाए।












