भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में आईक्यूएसी सेल एवं आर्ट ऑफ लिवींग के संयुक्त तत्वावधान में ‘हर घर में योग हर घर में ध्यान’ के उद्धेश्य को ध्यान में रखते हुये योग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टॉफ शामिल हुये। प्रशिक्षणकर्ता के रूप में आर्ट ऑफ लिवींग से कुशालचंद चौहान व चन्द्रकला चौहान उपस्थित हुए।












