दुर्ग. शासकीय डाॅ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं 13 मार्च से प्रारंभ हो रही है। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ सुशील चन्द्र तिवारी ने बताया कि इस वर्ष महाविद्यालय में 5383 छात्राएं वार्षिक परीक्षा में शामिल हो रही है। महाविद्यालय द्वारा परीक्षा की तैयार पूर्ण कर ली गयी है तथ सभी पालियों के लिए केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं।












