अण्डा, दुर्ग। शैलदेवी महाविद्यालय के तत्वावधान में शिक्षा संकाय द्वारा 11 अप्रैल 2023 को शिक्षण पद्धतियां : नवीन संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर एक लघु अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान के मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. शबाना खान, सहायक प्राध्यापक, शिक्षा विभाग, कल्याण महाविद्यालय, भिलाई नगर थी। चेयरमैन राजन कुमार दुबे ने व्याख्यान को विद्यार्थियों के लिए उद्देश्यपूर्ण बताया।












