यौन संबंधों को लेकर भारतीय समाज कई भागों में बंटा हुआ है. यह एक आदिम जरूरत है. इसकी तलब का किसी स्थान की जलवायु के साथ ही मनुष्य की आनुवांशिकी से भी गहरा संबंध होता है. संभवतः यही वजह है कि भारतीय समाज ने विवाह की आयु बहुत कम तय कर रखी थी. समय के साथ इसमें काफी बदलाव हुए और विवाह की उम्र सरकते-सरकते 21 वर्ष तक जा पहुंची. वैसे अधिकांश युवाओं का विवाह 24 से 30 वर्ष की आयु के बीच होता है. यौन इच्छा को भारतीय समाज ने हमेशा स्वीकार किया.












