छत्तीसगढ़ इन दिनों राजनीतिक बतोलेबाजी का अखाड़ा बना हुआ है. हेट स्पीच देने वालों के साथ ही इन बातों को शेयर करने वालों को पुलिस पकड़ रही है. सोशल मीडिया ग्रुप्स में ऐसे पोस्ट शेयर करने पर एडमिन तक की जिम्मेदारी तय करने की चेतावनी दी गई है. इस मामले में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के आठ पदाधिकारियों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है. उधर, ईसाई धर्म को अपनाने वाले आदिवासियों से सुविधाएं छीनने की मांग की जा रही है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साफ कर दिया है कि छत्तीसगढ़ में नफरत की राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.












