भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के शिक्षा विभाग के डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की प्रशिक्षणार्थियों को छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं कला से परिचित कराने हेतु सी मार्ट का भ्रमण करवाया गया. उन्हें छत्तीसगढ़ के खानपान मुख्य रूप से मोटे अनाज मिलेट्स जैसे कोदो, कुटकी, रागी,हस्तकला, माटीकला , बांस से बने उत्पाद, संस्कृति सभ्यता स्थानीय उपज से बने विभिन्न उत्पादों की जानकारी प्रदान की गई.












