भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद महाविद्यालय में शिक्षा विभाग, आइक्यूएसी एवं रिसर्च कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय रिसर्च डेवलपमेंट कार्यशाला जिसका विषय ‘रिसर्च स्टैटिस्टिकल एनालिसिस है। कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए। कार्यक्रम की संयोजिका सहायक प्राध्यापक डॉ शैलजा पवार ने कहा कि रिसर्च सांख्यिकी गणना एवं एनालिसिस का मुख्य उद्देश्य है अनुसंधान के क्षेत्र में विभिन्न तथ्यों व समस्याओं का अध्ययन करना तथा उनमें घटित होने वाले परिवर्तनों के कारणों व परिणामों का मूल्यांकन करना है।












