भिलाई। दुनिया में एक पंथ ऐसा भी है जो जीवन मरण का प्रश्न होने पर भी किसी अन्य का खून नहीं लेते. गंभीर रूप से बीमार इसी पंथ की एक महिला हाइटेक हॉस्पिटल पहुंची. मरीज गंभीर रक्ताल्पता की शिकार थी. ऐसी स्थिति में सर्जरी करना संभव नहीं था. पर हाईटेक ने इस चुनौती को स्वीकार किया. दूरबीन पद्धति से महिला की ब्लडलेस सर्जरी कर दी गई. महिला स्वस्थ होकर घर लौट गई.












