आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों को आम आदमी पार्टी ने चुनौती दी है. ‘आप’ का आरोप है कि इन स्कूलों के आधे से ज्यादा बच्चे फेल हो रहे हैं. इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार को शिक्षा का दिल्ली मॉडल अपनाना चाहिए. बच्चों की शिक्षा को लेकर ‘आप’ चिंतित है, यह अच्छी बात है, वरना भाजपा को तो इसकी पड़ी ही नहीं है. उसके पास हिन्दू राष्ट्र का “बड़ा मुद्दा” जो है. पर क्या ‘आप’ ने भी समस्या की तह तक जाने की कोशिश की है. आज जो बच्चे निजी और सरकारी स्कूलों में पढ़कर कालेज पहुंच गए हैं, यदि ढंग से कापियां जांची गईं तो इनमें से भी आधे से ज्यादा फेल हो जाएंगे.












