दुर्ग। साइंस कॉलेज दुर्ग की एनएसएस इकाई के स्वयं सेवक पारस मणि साहू का चयन ‘युवा संगम’ एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत् नागालैंड दौरे के लिए हुआ है। युवा संगम एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत एक पहल है, युवा संगम का उद्देश्य लोगों से लोगों के बीच जुड़ाव को मजबूत करना और देश भर के युवाओं के बीच सहानुभूति पैदा करना है। इसके लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर एन सिंह ने पारसमणि साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की हैं।












