दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न आयोजन किए गए। महाविद्यालय की ‘पर्यावरण नीति’ का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। पर्यावरण विशेषज्ञ संजय मिश्रा ने कहा कि इस वर्ष का पर्यावरण दिवस प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण के लिए समर्पित है।












