देश की सत्ताधारी पार्टी का एजेंडा है – कांग्रेस मुक्त भारत. 1885 में जब इसकी स्थापना हुई तो इसका प्रमुख उद्देश्य भारतीयों के लिए सत्ता में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना था. महात्मा गांधी के नेतृत्व में इसी पार्टी ने पहली बार एक राष्ट्रव्यापी स्वाधीनता आंदोलन शुरू किया. मारकाट से युद्ध जीतने वाली दुनिया को अहिंसा का रास्ता दिखाया. ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ यह पहला संगठित आंदोलन था जो बाद में अनेक देशों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना. अब बाप को वृद्धाश्रम भेजने का वक्त आ गया है.












