भिलाई. विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं यूजीसी समिति के संयुक्त तत्वाधान में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक, अशैक्षणिक स्टाफ एवं एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा जागरूकता रैली, शपथ एवं विचारों की अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने उत्साह पूर्वक भाग लिया.












