छत्तीसगढ़ की सबसे महंगी सब्जी बाजार में पहुंच गई है. ‘करील’ पर प्रतिबंध लगने के बाद एक यही सब्जी बच गई थी जो बारिश के दिनों में भी लोगों को मांसाहार का जायका देती है. ऊपर से इस सब्जी के बारे में कहा जाता है कि यह इम्यूनिटी को तो बढ़ाता ही है, इसमें फाइबर, सेलेनियम, प्रोटीन, पोटैशियम, विटामिन डी और एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज भी होते हैं. फिलहाल यह 3 से 4 हजार रुपए प्रति किलो बिक रहा है.












