राजनांदगांव. कॉन्फ्लुएंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, विस्तार गतिविधि एवं यातायात पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में यातायात के नियमों को बताने शहर के महावीर चौक,जय स्तंभ चौक तक यातायात जागरूकता रैली करके किया गया नुक्कड़ नाटकl कार्यक्रम अधिकारी रासेयो प्रो.विजय मानिकपुरी ने कहा की यातायात के प्रति सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा को एक जन आंदोलन के रूप में शुभारंभ किया गया है.












