भिलाई। इस्पात नगरी की इंडो-रशियन गीत संगीत संस्था “मेटलर्जिकल म्यूजिक मेकर्स” (ट्रिपल एम) ने 22 जुलाई को महान पार्श्व गायक मुकेश चन्द्र माथुर की जन्म शतवार्षिकी मनाई. बीएसपी के ऑफिसर्स एसोसिएशन के सहयोग से प्रगति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में ट्रिपल एम से जुड़े लगभग दर्जन भर कलाकारों के अलावा ओए के संगीत प्रेमियों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं. सेफी एवं ओए के अध्यक्ष तथा भिलाई इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक नरेन्द्र बंछोर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की.












