दुर्ग। भारती विश्वविद्यालय और शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुआ। इसका उद्देश्य दोनों संस्थानों के मध्य पारस्परिक शैक्षणिक और अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देना है। कुलाधिपति सुशील चन्द्राकर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एमओयू से दोनों संस्थाओं के बीच अनुसंधान, ज्ञान, कौशल, और बौद्धिक संपदा का आदान-प्रदान होगा।












