दुर्ग। महाविद्यालय में कार्यरत ईश्वरी प्रसाद साहू, भृत्य को सेवानिवृत्त होने पर महाविद्यालय परिवार की ओर विदाई दी गई. इस अवसर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आर. एन. सिंह ने अपने उद्बोधन में इश्वरी साहू के कार्य करने की शैली की सराहना की, मुख्यलिपिक संजय यादव ने बताया की इश्वरी प्रसाद लगभग 34 वर्ष शासकीय सेवा में रहे जिसमें से 23 वर्ष इस महाविद्यालय में ही अपनी सेवा दी है जो जिसके कारण से उन्हें महाविद्यालय के सभी कार्यो का अनुभव है. उनकी कमी महाविद्यालय को महसूस होती रहेगी.












