भिलाई। आजादी की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर एमजे कालेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. ध्वजारोहण पश्चात एमजे ग्रुप ऑफ एजुकेशन की डायरेक्टर डॉ श्रीलेखा विरुलकर ने एक कहानी के माध्यम से विद्यार्थियों एवं स्टाफ को अपने कार्य के प्रति निष्ठावान एवं समर्पित होने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए लोगों ने जिस तरह अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया उसी तरह अपना निर्दिष्ट कार्य सिद्ध करने के लिए भी हमें स्वार्थ को भुला देना चाहिए.












