राजनांदगांव। कॉन्फ्लूएंस महाविद्यालय के प्रबंधन एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जीएसटी एवं टैक्सेशन पर गोलमेज़ चर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण उपस्थित रहे गोलमेज़ चर्चा को संचालित करते हुए सहा. प्राध्यापक मयंक देवांगन सर ने जीएसटी एवं इनकम टैक्स से संबंधित जानकारियां महाविद्यालय के प्राध्यापकों को प्रदान की।












