बालोद जिले के एक गांव में स्कूली बच्चों ने सफाई में हाथ क्या बंटाया, बवाल मच गया. किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. बताते हैं कि पालकों में इस घटना को लेकर असंतोष है. उनकी मांग पर जिला शिक्षा अधिकारी ने घटना की जांच का आश्वासन दिया है. घटना जिले के गुरूर विकासखंड के ग्राम चिटौद स्थित प्रायमरी स्कूल की है. दरअसल, आजादी के 75 साल बाद भी लोग सामंती मानसिकता से मुक्त नहीं हो पाए हैं. उन्हें सफाई का कार्य आज भी क्लास फोर स्टाफ का लगता है. यही कारण है कि देश कूड़े के ढेर पर बैठा दिखाई देता है.












