अंडा, दुर्ग। शैलदेवी महाविद्यालय में 24 अगस्त को आकर्षक राखी निर्माण हेतु एक दिवसीय वृहद कार्यशाला का आयोजन किया गया. महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष राजन कुमार दुबे के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में प्राध्यापकों ने ही बच्चों को प्रशिक्षण दिया. विद्यार्थियों को बताया गया कि अपने हाथों से बनी राखी को भाई की कलाई पर सजाना इस पर्व के भावपक्ष को प्रधान बनाता है.












