भिलाई। 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्मृति गृह निर्माण सहकारी समिति ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत संगीत संध्या का आयोजन किया. विवेकानंद सभागार में आयोजित इस समारोह में मेटलर्जिकल म्यूजिक मेकर्स के मंजे हुए कलाकारों ने देशभक्ति गीतों से समां बांध दिया. लगभग तीन घंटे तक चले इस कार्यक्रम में पूरा हॉल खचाखच भरा रहा. सुधि श्रोताओं ने गायकों पर भरपूर स्नेह लुटाया. आखिरी प्रस्तुति पर तो कलाकार और श्रोता एक साथ नृत्य करने लगे.












