भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का समापन समारोह भूपेन्द्र कुलदीप, कुलसचिव हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। श्री कुलदीप ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने सृजन का कॉपीराइट व पेटेंट ले अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है। आप अपना स्टार्टअप प्रारंभ करते हैं तो आपका उसके ट्रेड नेम और लोगो का पेटेंट करा सकते है अपने खोज को व्यवसायिक रूप दे सकते है।












