राजनांदगांव. कान्फ्लूएंस कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई बेस्ट प्रैक्टिस सेल एलुमनी एसोसिएशन शिक्षा विभाग और आइक्यूएसी प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में दहीहांडी लूट और कृष्ण राधा स्वरूप में सांस्कृतिक कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कृष्ण जन्माष्टमी पर विद्यार्थियों ने सुंदर झांकी स्वरूप जीवंत आयोजन करके सभी को मंत्र मुक्त किया.












