भिलाई। एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग में आज मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान का आयोजन किया गया. आमंत्रित वक्ता डॉ गैवी विनम मेश्राम, कोच एवं काउंसलर एम्स, रायपुर ने स्ट्रेस एंड कोपिंग पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि तनाव और उसके कारण को पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द सूचीबद्ध कर लेना चाहिए. इससे तनाव को कम करने में मदद मिलती है. अन्यथा तनाव मनोदैहिक विकार उत्पन्न कर देते हैं.












