भिलाई। सेक्टर-5 स्थित गणेश मंदिर में गणेश पर्व की अंतिम संध्या पर ट्रिपल-एम ने भजनों की सुरमयी प्रस्तुति दी. दिग्गज कलाकारों ने ऐसा समा बांधा कि मंदिर आने वाले भक्तों ने वहीं चौकड़ी मारी और देर तक झूमते रहे. लगभग 2 घंटे चले इस कार्यक्रम में ट्रिपल-एम के 10 कलाकारों ने 17 प्रस्तुतियां दीं. मौके पर मराठी और तमिल में भी गणेशजी एवं कार्तिकेय जी की स्तुति की गई.












