दुर्ग। शासकीय डाॅ. वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उपभोक्ता विकास एवं संरक्षण दिवस के अवसर पर वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में व्याख्यान का आयोजन किया गया। विषय-विशेषज्ञ के रूप में अधिवकत्ता श्यामला चौधरी ने उपभोक्ता विकास एवं संरक्षण पर सारगर्भित व्याख्यान दिया।












