दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या महाविद्यालय में विश्व ओजोन दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। रसायनशास्त्र की प्राध्यापक डाॅ यास्मीन फातिमा परवेज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दिवस का आयोजन ओजोन परत में हो रही कमी तथा जलवायु परिवर्तन से मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए संभावित खतरों की चिंता के कारण है।












