भारतीय जनता पार्टी के विघ्नहर्ता मोटा-भाई को बस्तर में ही घेरने की तैयारी की जा रही है. भाजपा यहां से परिवर्तन यात्रा शुरू करने जा रही है. वैसे भाजपा का इरादा चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले-पहले छत्तीसगढ़ में दो परिवर्तन यात्राओं को पूरा करना है. दंतेवाड़ा से इसकी शुरुआत होने वाली है जिसमें गृहमंत्री अमित शाह भाग लेंगे. इससे ठीक पहले बस्तर संभाग के सभी 12 विधायकों ने प्रेस कांफ्रेस कर अमित शाह से आठ सवाल किये हैं जिसमें कई आरोप भी शामिल हैं. ये सभी मामले केन्द्र सरकार की नीतियों से जुड़े हैं.












