भिलाई। रामनगर मुक्तिधाम में बरसों से संरक्षित अस्थियों के विसर्जन के लिए शहर की सेवा समिति ने पहल की है. दाह संस्कार पश्चात अस्थि कलश को अधिकांश परिजन विसर्जन हेतु ले जाते हैं वहीं कुछ अस्थि कलशों को यहां कुछ समय के लिए सुरक्षित रखने की व्यवस्था है. पर अब ऐसे अस्थिकलशों की संख्या बढ़ रही है जो वर्षों से विसर्जन की प्रतीक्षा कर रहे हैं. इनमें से कई अस्थि कलश 2008 के पहले से यहां रखे हुए हैं.












