भिलाई। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग एवं श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में 11 सितम्बर को राष्ट्रीय पोषण मास के अवसर पर अतिथि व्याखान एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अरूणा पल्टा, डीन छात्र कल्याण डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव, उपकुलसचिव डाॅ. राजमणि पटेल, सहा. कुलसचिव डाॅ. सुमीत अग्रवाल, खेल संचालक दिनेश नामदेव एवं प्राचार्य कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाॅ. आर.पी. अग्रवाल उपस्थित थे।












