भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में उद्यमिता सेल एवं आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी खुशबू पाठक,विभागाध्यक्ष प्रबंधन ने कहा की विश्व उधमिता दिवस पर विविध प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य विधार्थियो की कलात्मक प्रतिभा को निखारना तथा उधमिता का व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करना है।












