भिलाई। एमजे कालेज के वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के विद्यार्थियों ने आज कुम्भकारी के व्यवसाय को करीब से जाना और समझा. विद्यार्थियों ने इस अवसर पर स्वयं चाक पर दीया बनाकर भी देखा. उन्होंने कुम्हारों से मिट्टी के कच्चे-पक्के दीये भी खरीदे. कौशल आधारित इस व्यवसाय में मेहनत की तुलना में लाभ बहुत कम है. पूरा परिवार दिन रात एक करने के बाद भी 10 से 12 हजार रुपए प्रतिमाह ही औसत कमा पाता है.












