भिलाई। मां दुर्गा सप्तमी की रात एमजे कालेज प्रांगण में “रास गरबा” का आयोजन किया गया. रंग बिरंगे गुजराती परिधानों में गरबा करते विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ ही आमंत्रित अतिथियों ने भी इसमें भागीदारी देकर आयोजन को सार्थक कर दिया. लगभग तीन घंटे तक लोग गरबा गीतों पर कभी मंथर गति से तो कभी तेज गति से नृत्य करते रहे. प्रतिभागियों को विभिन्न वर्गों में पुरस्कृत भी किया गया. सभी उपस्थितजनों ने शत प्रतप्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने की शपथ ली.












