छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव पहले भूपेश बनाम मोदी का आभास करा रही थी. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बार-बार छत्तीसगढ़ आने से ऐसे संकेत मिल रहे थे कि इस बार चुनाव की पूरी कमान भाजपा के ट्रबल शूटर अमित शाह के हाथ में है. पार्टी ने इसके बाद अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्षों को भी छत्तीसगढ़ भेज दिया. इससे भी ऐसा लगा कि पूर्व मुख्यमंत्री को हाशिए पर डालने की कोशिश की जा रही है. पर टिकट वितरण के बाद कोहरा छंट गया. यह साफ हो गया कि छत्तीसगढ़ में भाजपा डॉ रमन सिंह को इग्नोर करने का खतरा नहीं उठा सकती.












