भिलाई। उच्च शिक्षा विभाग छग शासन एवं हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में श्री शंकराचार्य महाविद्यालय द्वारा दुर्ग सेक्टर टेबल टेनिस (पुरूष/महिला) प्रतियोगिता का आयोजन 10 अक्टूबर को किया गया। प्राचार्य डाॅ. अर्चना झा एवं डीन अकादमिक डाॅ. जे. दुर्गा प्रसाद राव ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रतियोगिता में चिन्हित महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्मेन्द्र कुलदीप, प्रेमराज जाचक मुख्य निर्णायक के रूप में उपस्थित थे।












