दुर्ग। शासकीय डाॅ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक आंतरिक मूल्यांकन परीक्षाएँ प्रारंभ हुई। प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी ने बताया कि इन सभी कक्षाओं में असाइनमेन्ट, मासिक टेस्ट, ऑनलाईन टेस्ट के जरिए भी मूल्यांकन किया जाता है। आंतरिक मूल्यांकन के 10 प्रतिशत अंक वार्षिक परीक्षा में जोड़े जाते हैं जिससे यह परीक्षा विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण तथा तैयारी के आकलन का अवसर प्रदान करती है।












