कुम्हारी. साईं धाम में गुरुवार की शाम मेटलर्जिकल म्यूजिक मेकर्स – ट्रिपल-एम के नाम रही. भिलाई इस्पात संयंत्र के इस लगभग चार दशक पुराने समूह ने यहां भजनों की यादगार प्रस्तुति दी. समूह के संस्थापक संयोजक ज्ञान चतुर्वेदी की अगुवाई में आयोजित इस संगीत सभा में दस कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं. श्री चतुर्वेदी ने इस अवसर पर एक विशेष प्रस्तुति भी दी. इस अवसर पर साईं दरबार में उपस्थित एक गायिका को भी ट्रिपल-एम ने अपने मंच पर स्थान दिया.












