भिलाई। एमजे कालेज-फार्मेसी में बी फार्मा सप्तम सेमेस्टर के छात्र राकेश पटेल का चयन राष्ट्रीय विश्वविद्यालयीन खेलकूद के तहत आयोजित व्हालीबाल पुरुष के लिए किया गया है. इस खेल की मेजबानी कलिंगा यूनिवर्सिटी ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी, भुवनेश्वर कर रहा है. राकेश इस ईवेन्ट में सीएसवीटीयू का प्रतिनिधित्व करेंगे. टीम के मैनेजर मिथिलेश होंगे.












