भिलाई। एमजे कालेज में डिजिटल मार्केटिंग पर एक दिवसीय कार्यशाला “जेंज गोज़ डिजिटल” का आयोजन किया गया. मुख्य वक्ता केके मोदी यूनिवर्सिटी के जयेश बडानी ने डिजिटल मार्केटिंग के फायदे, डिजिटल बनाम पारम्परिक मार्केटिंग, डिजिटल मार्केटिंग के प्रकारों पर विस्तार से चर्चा करते हुए युवाओं को इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.












