भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में ‘हुनर 2023’ का आयोजन 11 दिसम्बर से 16 तक किया जा रहा है. 11 दिसम्बर को ‘हुनर 2023’ में एकल नृत्य, युगल नृत्य, एकल गायन एवं स्टेडअप काॅमेडी का शानदार प्रदर्शन किया गया. श्री शंकराचार्य नर्सिग काॅलेज जूनवानी की उप प्राचार्य विनीता सत्यप्रिया एवं मरियम थॉमस तथा महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. अर्चना झा, अकादमिक (डीन) डाॅ. जे. दुर्गा प्रसाद राव कार्यक्रम के अतिथि थे.












