खपरी, दुर्ग। 9 एवं 10 दिसम्बर को आयोजित सेक्टर स्तरीय अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में देव संस्कृति कालेज ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने एक स्वर्ण सहित तीन पदक जीते. इन प्रतियोगिताओं का आयोजन सेठ आर. सी. एस. कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय दुर्ग में किया गया था। महाविद्यालय की डायरेक्टर ज्योति शर्मा एवं प्राचार्य ममता दुबे ने छात्राओं की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और सफलता प्राप्ति के लिए अभिप्रेरित किया।












