भिलाई। हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में पेटदर्द का एक अनोखा मरीज पहुंचा. 45 वर्षीय इस मरीज के पेट में भोजन के बाद तेज दर्द उठने लगता था. डेढ़ दो घंटे बाद दर्द अपने आप कम हो जाता था. यह समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई थी. जब मरीज की जांच की गई तो एक अनोखी वजह सामने आई. दरअसल, मरीज के पाचन तंत्र तक रक्त नहीं पहुंच पा रहा था. सीलियक (Celiac) के साथ ही सुपीरियर मेसेन्ट्रिक (Superior Mesenteric) और इनफीरियर मेसेन्ट्रिक (Inferior Mesenteric) धमनियां भी अवरुद्ध थी.












