भिलाई। आरोग्यम सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल में एक लगभग 30 साल के युवक के मूत्रमार्ग की पथरी की जटिल सर्जरी की गई. पथरी को दो हिस्सों में निकाला गया. इसके लिए दोहरी प्रक्रिया अपनाई गई जिसे यूरोटेरोस्कोपिक लिथोट्रिप्सी और परक्यूटेनस नेफ्रोलिथोटोमी कहा जाता है. युवक पिछले कई महीनों से असहनीय पीड़ा का शिकार था जिससे उसे राहत मिल गई है.












