हिन्दी फिल्म ‘दलाल’ का एक गीत काफी मशहूर हुआ था. इसमें अटरिया पर “लोटन” कबूतरों की जिक्र किया गया था. फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ का गीत ‘कबूतर जा जा जा..’, फिल्म ‘दिल्ली-6’ का गीत ‘मसकली मसकली’ भी काफी मशहूर हुआ. कबूतरों को हिन्दी फिल्मों ने काफी शोहरत दी है. पर क्या आप जानते हैं कि कबूतरों की एक से बढ़कर एक प्रजातियां होती हैं और सभी की अपनी-अपनी विशेषताएं भी होती हैं. बिहार के सीतामढ़ी में कबूतर की इतनी प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनकी खासियत जानकर कोई भी दंग रह जाएगा.












