भिलाई। 58 वर्षीय इस मरीज पर बहुत बुरी बीती. उसे दाहिने घुटने पर चोट लगी थी जहां टांके भी लगे थे. इसके ऊपर से कच्चा प्लास्टर कर दिया गया था. तीन दिन बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे हाईटेक हॉस्पिटल लाया गया. न केवल उसके पैरों में सूजन थी बल्कि उसे बुखार था और मिलती आ रही थी. जांच करने पर पता चला कि घुटने का घाव संक्रमित हो गया है.












